Explore

Search

June 23, 2026 3:45 pm

कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास बड़वाई एवं डूंगला का औचक निरीक्षण

डूंगला। कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास बड़वाई एवं डूंगला का अचौक निरीक्षण उपखंड अधिकारी ईश्वरलाल खटीक द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में निवासरत बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी शैक्षणिक स्थिति, भोजन व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली गई।
छात्रावास परिसर, रसोईघर एवं आवासीय कक्षों का गहन निरीक्षण कर उपखण्ड अधिकारी द्वारा साफ-सफाई एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया कि बालिकाओं को समय पर पौष्टिक भोजन एवं सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएँ।
उपखण्ड अधिकारी ने छात्रावास अधीक्षिका एवं स्टाफ को नियमित रूप से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, रसोई व भंडार कक्ष को व्यवस्थित रखने तथा बालिकाओं की शिक्षा व सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर