Explore

Search

April 30, 2026 5:11 pm

मौसम अपडेट : बारिश को लेकर 6 जिलों में ऑरेंज और 30 जिलो में येलो अलर्ट जारी

जयपुर। लगातार बारिश का दौर जारी हैं और राजस्थान के अधिकांश जिलो में मूसलाधार बारिश का दौर चल रहा हैं। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए। इधर मौसम विज्ञान विभाग जयपुर ने 5 सितम्बर को प्रदेश के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 30 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

◆ये 6 जिले जिनमें ऑरेंज अलर्ट जारी

जयपुर, नागौर, सीकर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो दौर भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज सतही हवा (30-40 किमी/घंटा) की संभावना।

◆प्रदेश के 30 जिलों में येलो अलर्ट जारी

येलो अलर्ट 30 जिलों के लिए जारी किया गया है। चूरु, झुंझुनू, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, हनुमानगढ़, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, फलौदी, जालौर, सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, पाली, राजसमंद, बाड़मेर में हल्की से मध्यम वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज हवा की संभावना है। इधर आज गुरुवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहा। लगातार बारिश से नदी नाले ऊफान पर हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर