Explore

Search

March 24, 2026 5:15 pm

प्रदेश के दक्षिणी भागों में भारी से अत्यंत भारी बारिश अलर्ट

राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी इलाकों में अब जमकर बादल बरसने संभावना बन रही हैं। मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज तीव्र होकर वेल मार्क लो (WML) में तब्दील हो गया है तथा वर्तमान में उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश और आसपास के पूर्वी राज के ऊपर अवस्थित है। इसके आगामी 48 घंटो में प-उ-प दिशा में आगे बढ़ने व और तीव्र होकर 7 सितंबर की सुबह तक दक्षिणी राज और उससे सटे उत्तरी गुजरात पर एक अवदाब (Depression) क्षेत्र के रूप में केंद्रित होने की प्रबल संभावना है।

इसके असर से उदयपुर, कोटा व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी 3-4 दिन भारी, अतिभारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश भी होने की संभावना है।

भरतपुर, जयपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी 3-4 दिन मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर