चित्तौड़गढ़। जलझुलनी एकादशी के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सनातन संस्कृति की गरिमा बनाये रखने हेतु मंच पर अपील करने वाले सेन समाज के अध्यापक प्यार चन्द सेन पर आयोजकों व कलाकारों द्वारा मारपीट करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर सोमवार 8 सितम्बर को प्रधानमंत्री के नाम सर्वसमाज द्वारा ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिला सेन समाज अध्यक्ष बालूराम सेन ने बताया कि जलझूलनी एकादशी पर मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम प्राकट्य स्थल सांवरियाजी मंदिर मंडल द्वारा भादसोड़ा चौराहे पर 03 सितम्बर 2025 को सांस्कृतिक आयोजन के तहत देश भक्ति व भक्तिमय आर्केस्ट्रा का आयोजन आयोजको द्वारा किया जाना था। प्रारम्भ में तो आयोजकों द्वारा कार्यक्रम की मर्यादा बनाये रखी किन्तु देर रात्रि होते होते रंगमंच पर अश्लील गाने बजाते हुए अश्लील भाव भंगीमाओं से नृत्य प्रस्तुत होने लग गये। अपने धर्म व संस्कृति को बिगाड़ने के हो रहे प्रयास व जन भावनाओं को में रखते हुए तथा विहिप निम्बाहेड़ा के जिलाध्यक्ष प्यारचन्द सेन द्वारा अश्लील कार्यक्रमों को लेकर आपत्ति दर्ज कराई और आयोजन की गरिमा बनाये रखने की अपील की गई। इस पर आयोजनकर्ताओं व कलाकारों द्वारा प्यारचन्द सेन से अभद्रता व मारपीट की गई। इस घटना से सर्वसमाज में रोष व्याप्त हो गया। इस घटना के समस्त दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़