Explore

Search

February 6, 2026 12:49 pm

पोटला में चल रही 69 वीं जिला स्तरीय छात्रा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन

भदेसर। उपखंड क्षेत्र के राउमावि पोटला कलां विद्यालय के तत्वावधान में हो रही 69 वीं छात्रा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह पूर्वक हुआ। अंतिम दिन दोनों वर्ग के फाइनल मैच खेले गए जिसमें 17 वर्ष में आलोद विजेता रही ओर सिंहपुर उपविजेता रही वही 19वर्ष में कोटड़ी कला विजेता ओर गोराजी का निंबाहेड़ा उपविजेता रही विजेता एवं उपविजेताओं को ग्राम पंचायत पोटला कलां द्वारा ट्राफी एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर एवं चंद्रभान सिंह आक्या विधायक चित्तौड़गढ़ उपस्थित रहे।
समापन समारोह में पोटला सरपंच मिट्ठू लाल भीलसहित मंडल अध्यक्ष विजय सिंह उपाध्यक्ष शक्ति सिंहपंचायत समिति सदस्य गोविंद सोनी पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य सरपंच कन्हैया दास वैष्णव पूर्व पंचायत समिति सदस्य रमेश चंडालिया समाजसेवी प्रदीप लड्ढा मदनलाल जाट भोपाल सिंह गॉड नरेंद्र सिंह प्रकाश भट्ट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे l
समापन समारोह के अध्यक्ष के रूप में हेमन्त जोशी अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी भदेसर थे। टूर्नामेंट में ग्राम वासियों द्वारा टूर्नामेंट में आने वाले खिलाड़ियों एवं व्यवस्था में लगे कर्मचारियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई समस्त ग्राम वासियों ने सक्रिय रूप से इस खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। ग्राम वासियों के विशेष अनुरोध पर दो दिन तक शाम को पारिवारिक पृष्ठभूमि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसमें ग्राम वासियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पारितोषिक देकर उत्सवर्धन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य घीसा लाल गर्ग ने अच्छी व्यवस्था के लिए सभी ग्राम वासियों का आभार जताया। समापन समारोह में पधारे विधायक महोदय एवं अन्य अतिथियों का ग्राम वासियों ओर विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया।
समापन समारोह का संचालन श्रीमती अनीता छिपा द्वारा किया गया। समापन कार्यक्रम में ग्रामवासियों द्वारा संस्था प्रधान घीसालाल गर्ग और शारीरिक शिक्षक गुरसेवक सिंह का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस टूर्नामेंट में चंद्रकांत शर्मा, समता रानी, उदय सिंह भाटी ,महेश आचार्य, अभय कुमार सरूपरिया, राकेश मेनारिया, दीपक यादव, समता डूंगरवाल, प्रमिला कृष्णिया, नरेश कश्यप ,मंजू जाट, आशा चौधरी, अनीता साहू तृप्ति तिवारी अरविंद तिवारी, मोहन लाल सुनार, कैलाश चंद्र सोनी, उदय सिंह भाटी, चाननराम, महेंद्रशर्मा, राम चंद्र शर्मा, कैलाश सिंह भाटी, पूजा चौधरी एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ टूर्नामेंट की व्यवस्था ओर निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय एवं ग्राम वासियों द्वारा की गई ठहरने एवं भोजन व्यवस्था की सभी टीमों के प्रभारी एवं खिलाड़ियों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई।अंत में विद्यालय के शारीरिक शिक्षक गुरसेवक सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर