Explore

Search

June 23, 2026 10:10 am

गंगाजलिया सब्जी मंडी में गंदगी व मच्छरों का अड्डा, जलभराव की समस्या,दुकानदारों ने सौंपा ज्ञापन

बेगूं। बेगूं नगर पालिका के गंगाजलिया क्षेत्र में स्थित नई सब्जी मंडी में जलभराव व गंदगी की समस्या को लेकर सोमवार को व्यापारियों व दुकानदारों ने बेगूं तहसीलदार एवं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
व्यापारियों ने बताया कि बरसात के दिनों में मंडी क्षेत्र स्थित दुकानों के बाहर पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से नालियों का गंदा पानी पूरे क्षेत्र में फैल जाता है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो गया है।

व्यापारियों ने आशंका जताई कि जलजनित रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि गंगाजलिया में कोचिंग संस्थान भी संचालित हो रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर भी संकट मंडरा रहा है। व्यापारियों एवं दुकानदारों ने प्रशासन से शीघ्र निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर