Explore

Search

February 6, 2026 1:21 pm

फसल खराबे सहित 12 अन्य मांगों को लेकर बड़ी संख्या में किसानों ने सौंपा ज्ञापन

चित्तौड़गढ़। भारतीय किसान संघ ने जिला मुख्यालय पर कई किसानों ने सोमवार को फसल खराबे और 12 अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री और राज्य कृषि मंत्री के नाम दोपहर 1 बजे अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर से वार्ता कर उन्हें ज्ञापन दे कर बताया कि जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि से किसानों की फसल गल कर नष्ट हो गई है। किसानों के पशुओं के रहने के लिए बने शेड भी ढह गए। पशुओं के खाने का चारा भी गल कर नष्ट हो गया है, जिससे जिले में चारा का भी संकट पैदा होने लगा है। ज्ञापन में किसानो की उनकी उपज का का लाभकारी मूल्य देने, सम्पूर्ण उपज को एमएसपी पर खरीद करने, खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाने, सिंचाई, बिजली, पशुपालन, सहकारिता, मनरेगा, यूवा किसान, महिला किसान से और फर्टिलाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित 12 अन्य मागों को लेकर ध्यान आकर्षित किया गया।


प्रतिनिधि मण्डल ने की वार्ता
भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर से वार्ता की बताया कि जल भराव और फसल खराबे और फसल बीमा सहित अनेक बिंदो पर मांग पत्र के अनुसार सकारात्मक वार्ता हुई। अति रिक्त जिला कलेक्टर ने आश्वासन दिया है कि सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है। विशेष गिरदावरी के सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।


इस अवसर पर भारतीय किसान संघ संभाग अध्यक्ष रतन सिंह, संभाग सहमंत्री मिठू लाल, प्रान्त कोषाध्यक्ष प्रकाश मेहता, जिला मंत्री लाभ चंद, भूरा लाल, सीताराम गाडरी, गौरव धाकड़, सुरेश शर्मा, कल्याण रैगर, घीसा लाल, बाबू लाल, रामचंद्र, कालु लाल, नन्द लाल,नन्द लाल, चुन्नीलाल, शंकर लाल अहीर, मदन लाल धाकड़, गोविंद सिंह,राजू धाकड़ सहित प्रांत,जिले के पदाधिकारी मौजूद रहे है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर