Explore

Search

March 8, 2026 6:09 am

फुकीया चन्द्रभागा नदी का पानी बांध पहुंचा, ग्रामीणों ने बांध में आई जल देवता की पूजा अर्चना

राजसमन्द। राजसमंद- भीलवाड़ा जिला बॉर्डर पर स्थित फुकीया चन्द्रभागा बांध में आज चंद्रभागा नदी का पानी समाहित हो गया है, ढोल नगाड़े के साथ फुकीया, झोर, नेगड़िया खेड़ा, गोवलिया, आदि आसपास गांवो के सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष पूजा अर्चना की सामग्री लेकर फुकीया बांध स्थल पर पहुचे जहा पर जयकारे के साथ बांध में आई जल राशि की पूजा अर्चना की गई ।आपको बतादे की यह बांध राजसमन्द जिले का दूसरा बड़ा मिट्टी का बांध है 16फीट भराव क्षमता वाला यह करीब 7किमी की परिधि में फैला हुआ है इस बांध का जल पेटा राजसमन्द में ओर इस बाध की मिट्टी की पाल भीलवाड़ा जिले में आती है करीब 20साल पूर्व यह तालाब भीलवाड़ा जिले में चला गया है। लंबे समय से बांध की पाल पर सुध नही ली गई है जिसके कारण पाल पर चूहों ने जगह जगह बड़े बड़े बिल बना रखे है ऐसे आज बांध में करीब 18 साल बाद जल राशि आई है इस पर ग्रामीण महिला पुरुषों में एक ओर खासा उत्साह देखा गया है लेकिन दूसरी ओर उन्हें बांध के फूटने का भी डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिला के जनप्रतिनिधियों द्वारा बांध में आई जल राशि को देखते हुए पाल पर मिट्टी डलवाने की मांग उठाई है। आप देख सकते है बांध में जलराशि आने से बांध स्थल पर ग्रामीणों का मजमा लगा हुआ है। वही बांध में जलराशि के आने से ग्रमीणों ने खजुरिया श्याम, नीलकंठ महादेव आदि की जयकारे लगाए जिसे बांध परिसर जयकारा से गूंज उठा वहीं उपस्थित महिलाओं ने देवी देवताओं के गीत गए बाद में पानी आने को लेकर खाता उत्साह देखा गया है। बताया कि इस बांध में अंग्रेजी बबूल की भरमार लगी हुई है ग्रामीणों ने प्रशासन से बाद में पानी की राशि को देखते हुए मिट्टी डलवाने की मांग की है ताकि बांध की राशि का पानी रिसाव नहीं हो सके ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि से तालाब के मिट्टी की पाल की मरमत की मांग उठाई है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर