Explore

Search

March 14, 2026 3:55 pm

कनक विहार कॉलोनी टूटी सड़कों से मोहल्लेवासी परेशान

चित्तौड़गढ़। मानसून में बरसात होने के बाद
उपनगरीय क्षेत्रों में बनी कॉलोनियों में पानी भरा हुआ है। जिस कारण कॉलोनीवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कनक विहार कॉलोनी के
निवासियों ने जिला कलक्टर सहित अन्य अधिकारियों को ज्ञापन देकर समाधान की मांग की है। उदयपुर मार्ग पर स्थित मुख्य सड़क पर भरे पानी की और ध्यान आकर्षित करते हुए वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस दौरान कई वाहन चालक चोटिल हो गए है। कॉलोनी में सीवरेज लाइन डालने के बाद सड़क निर्माण करने, पेयजल की पाइप लाइन डालने, ड्रेनेज सिस्टम बनाने, कॉलोनी में भरा मलबा हटाने, स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि यूआईटी द्वारा इस क्षेत्र की निर्माण स्वीकृतियां जारी की गई है लेकिन कॉलोनी का विकास नहीं हो पाया है और बरसाती पानी से जीव जन्तु और मच्छर पनप रहे है जो बीमारियों को आमंत्रण दे रहे है। इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर