Explore

Search

September 22, 2026 6:11 pm

राशमी में पैंथर को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा

राशमी। यहां कस्बे वआसपास के गांवों में विगत एक साल से उत्पात मचा रहे पैंथर को पकड़ने के लिए शुक्रवार को वन विभाग ने पिंजरा लगा दिया। पैंथर करीब एक वर्ष से कस्बे व आसपास के गांवो में कई जीवों का शिकार कर चुका है। गत दो-तीन दिन से पैंथर दिन के समय भी वन क्षेत्र से निकालकर कस्बे के पहाड़ी की तलहटी में चंद्र सागर स्टेडियम में विचरण कर रहा था। इस दौरान उसने एक गाय का शिकार करने का भी प्रयास किया। ग्रामीणों ने पीछा किया तो भाग छूटा। घटना को लेकर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सत्यनारायण सुखवाल, मंडल प्रवक्ता सुरेश मुणी ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देखकर वन्य जीव को तत्काल रेस्क्यू किए जाने की मांग की। ग्रामीणों की सूचना पर शुक्रवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेश चौधरी, वनपाल नाका प्रभारी सुशीला सुखवाल, वनरक्षक रामनिवास टीम सहित राशमी पहुंचे। वन विभाग की टीम चंद्र सागर स्टेडियम पहुंची। टीम ने पहाड़ी पर भी पैंथर को काफी तलाश किया। लेकिन वन्य जीव का पता नहीं चला। टीम ने स्टेडियम के निकट पिंजरा लगाया। इस दौरान जीएसएस अध्यक्ष सुनील कुमार रांका, वार्ड पंच दिनेश सेन,पुखराज खटीक,राधेश्याम माली,प्रभु लाल रेगर सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर