Explore

Search

September 22, 2026 7:48 am

नितिन स्पिनर्स फैक्ट्री में हादसा,मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने कंपनी गेट पर किया प्रदर्शन

बेगूं। उपखंड क्षेत्र के भवरिया कला स्थित नितिन स्पिनर्स फैक्ट्री में शनिवार दोपहर एक हादसे में श्रमिक की मौत हो गई। फैक्ट्री के कॉटन गोदाम में कार्यरत मोहन मीणा निवासी धाकड़ खेड़ी गांठ बदलते समय गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक भारी कॉटन की गांठ उसके ऊपर गिर गई, जिससे वह मौके पर ही अचेत हो गया।
सहकर्मियों ने तत्काल घायल को एंबुलेंस से सांवलिया जी हॉस्पिटल चित्तौड़गढ़ पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बेगूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला चिकित्सालय मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू की।
श्रमिक की मौत की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर एकत्रित हो गए और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन करने लगे। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम अंकित सामरिया, डीएसपी अंजलि सिंह, नायब तहसीलदार तथा बेगूं थानाधिकारी शिवलाल मीणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से समझाइश की।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है, वहीं ग्रामीणों और संस्थान प्रबंधन के बीच बातचीत का दौर जारी है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर