Explore

Search

June 23, 2026 11:21 am

नितिन स्पिनर्स हादसा: मुआवजे की सहमति के बाद ग्रामीणों ने समाप्त किया प्रदर्शन, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

बेगूं। उपखंड क्षेत्र के भवरिया कला स्थित नितिन स्पिनर्स फैक्ट्री में शनिवार को कार्य के दौरान श्रमिक मोहन मीणा निवासी धाकड़ खेड़ी पर कॉटन की गांठ गिरने से उसकी मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने कंपनी गेट पर सात घंटे से अधिक समय तक मुआवजे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। शनिवार को देर रात तक चली वार्ता में कंपनी प्रबंधन और परिजनों के बीच समझौता हुआ। समझौते के तहत मृतक परिवार को 11 लाख का मुआवजा सहित 7 लाख पीएफ  की आर्थिक सहायता, मृतक की पत्नी को आजीवन पेंशन, दो बच्चों को बालिक होने तक पेंशन तथा परिवार से इच्छुक सदस्य को कंपनी में नौकरी देने पर सहमति बनी। सहमति बनने के बाद रविवार सुबह बेगूं थाने से एएसआई प्यारेलाल जिला चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ की मोर्चरी पहुंचे और परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर