Explore

Search

March 8, 2026 6:06 am

श्री वैष्णव बैरागी समाज की बैठक संपन्न, सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

बेगूं। श्री वैष्णव बैरागी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक सोमवार को जोगणिया माता के पास स्थित बमबावदा गढ़ बालाजी मंदिर परिसर में मदन दास वैष्णव की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक में समाज हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। समिति के सचिव श्रवण बैरागी ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज द्वारा विवाह समारोहों में ध्वनि प्रदूषण रोकने के उद्देश्य से समाज ने डीजे और बैण्ड बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही सम्मेलन को सफल व अनुशासित बनाने के लिए अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में राधेश्याम वैष्णव, बंशीदास,श्यामदास, गोपालदास शंकर दास, राधेश्यामदास, लादूदास,शिवलाल, जगन्नाथदास, रामेश्वर दास,पप्पू वैष्णव,मदनदास,सतुदास,कैलाश दास लीलाशंकर, अशोक,मांगीदास सहित कई समाज जन मौजूद रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर