Explore

Search

June 24, 2026 1:21 pm

निम्बाहेड़ा पुलिस ने पकड़ा कार से अवैध डोडाचुरा, जोधपुर का एक आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबन्दी के अवैध डोडा चुरा जब्त कर जोधपुर जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार निम्बाहेडा कोतवाली थानाधिकारी राम सुमेर पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को एएसआई कन्हैया लाल मय जाप्ता द्वारा जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबन्दी शुरू की। इसी दौरान  नीमच की तरफ से आई एक कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। वही कार के पीछे की सीट पर दो कट्टे काले रंग के तथा पीछे डिक्की मे एक काले रंग का कट्टे मिले।  जिनमे भरा 42 किलो 600 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा को जब्त किया गया। घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर आरोपी जोधपुर जिले के झवर थानांतर्गत खुडाला निवासी 42 वर्षीय भागीरथ राम पुत्र वगता राम बिश्नोई को गिरफ्तार किया। आरोपी भागीरथ राम के पूर्व मे भी एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण लिप्त है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर