Explore

Search

September 25, 2026 10:04 am

ग्रामीण सेवा शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं

गंगरार। उपखंड के ग्राम पंचायत साडास में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर साडास में  ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया गया। जिस में स्थानीय  विधायक डॉ सुरेश धाकड, पुर्व जिला प्रमुख भैरू सिंह एंव  गंगरार के पुर्व प्रधान देवी लाल जाट का पुर्व सरपंच सजंय वैष्णव एंव कार्यकर्ताओ ने 51 किलो कि माला पहनाकर स्वागत किया। महावीर वैष्णव ने बताया कि विधायक द्वारा जनसुनवाई के दौरान वीर तेजाजी चौक मे चारदिवारी के लिए 5 लाख रुपए ,गैर के चौक से बालाजी मंदिर तक सडक निर्माण हेतु 8 लाख रुपए और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन साडास मे 20  लाख रुपए कि लागत से डोम कि घोषणा की। जिस पर सभी ग्राम वासियों ने विधायक का आभार प्रकट किया ।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर