Explore

Search

June 23, 2026 11:07 am

ग्रामीण सेवा शिविर में भूमि विवाद सहित अनेक प्रकरणों का हुआ निस्तारण

डूंगला (राजेंद्र मोगरा)। उपखंड क्षेत्र डूंगला की ग्राम पंचायत आलोद एवं सेमलिया में ग्रामीण सेवा शिविर 2025 का सफल आयोजन किया गया। सरकार का उद्देश्य गाँव-गाँव तक प्रशासन पहुँचाना और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। शिविर में ग्राम आलोद एवं हरनाथपुरा स्कूल के खेल मैदान के संबंध में लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध आज शिविर में समाप्त हुआ। देवीलाल एवं रामनारायण के बीच लंबे समय से चला आ रहा कृषि भूमि विवाद आपसी सहमति से सुलझाया गया, जिससे परिवारों में सौहार्द और भाईचारा पुनः स्थापित हुआ। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा कार्य संपादित किए गए जिनमें राजस्व विभाग द्वारा नामांतरण, गिरदावरी सुधार, खातेदारी विवादों का निस्तारण, मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जारी करना प्रमुख रहा। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा पेंशन प्रकरणों का निराकरण एवं पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति, चिकित्सा विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाइयों का वितरण, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पालना योजना व पोषण अभियान के अंतर्गत लाभ प्रदान, कृषि विभाग द्वारा किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं योजनाओं की जानकारी तथा विद्युत विभाग द्वारा बिल सुधार, नए कनेक्शन और अन्य समस्याओं का निस्तारण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और अधिकांश समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने सरकार की इस पहल की सराहना की। आलोद विद्यालय खेल मैदान के फेंसिंग करने हेतु ग्राम पंचायत द्वारा दो लाख रुपए जारी करने की घोषणा की गई।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर