Explore

Search

May 8, 2026 10:02 pm

मंदिर में चोरी करने वाले तीनो आरोपियों को पिसी रिमांड समाप्त होने के बाद जेल भेजा

राजसमंद (गौतम शर्मा)। कुंवारिया कस्बे में छापर वाले बालाजी मन्दिर में चोरी की घटना में को अंजाम देने वाले बदमाश देवली कंजर बस्ती निवासी दुर्गेश कंजर, जवासिया खेड़ा के कालू सुवालका, खरोलिया खेड़ा के प्रकाश कंजर को गिरफ्तार किया है। जहाँ पिसी रिमांड समाप्त होने पर तीनो बदमाशो को जेल भेज दिया है। थानाधिकारी उदयलाल बरगट ने बताया कि 20 दिन पूर्व बदमाशो ने छापर वाले बालाजी महाराज मन्दिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया बदमाशो का पिसी रिमांड लिया जिसमे दो बदमाशो को 3 दिन पूर्व जेल भेज दिए एक बदमाश को बुधवार को जेल भेजा है  बताया कि पिसी रिमांड के दौरान इन बदमाशो ने भीलवाड़ा जिले के गंगापुर थानां क्षेत्र के खजुरिया भैरुनाथ मन्दिर में 7 जुलाई 2025 को मन्दिर से 9 छत्र व  पुर में पालना देवनारायण मंदिर में गैस की टँकीया चोरी करना कबुल किया है। रिमांड अवधि समाप्त पर पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया हालांकि बालाजी मंदिर में चोरी का अभी तक पुलिस को माल बरामदगी नही हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर