कपासन। प्रख्यात सूफी संत हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. की दरगाह शरीफ पर रबिउल आखिर की चाँद रात पर जायरीने दीवाना बड़ी संख्या में दरगाह पहुंचे।
दरगाह ऑफिस सैक्रेट्री शफी मोहम्मद छीपा के अनुसार मंगलवार सांयकाल चाँद के दीदार करते ही नारों से दरगाह परिसर गूंज उठा। आस्ताना ए आलिया में दर्शन हेतु लम्बी-लम्बी कतारे लगी। मेला ग्राउण्ड में 300 से उपर अस्थाई दुकाने लगी। अहाता ए नूर में दिनभर महफिले मिलाद का प्रोग्राम हुआ व कव्वाल हज़रात ने बारी-बारी से अपने कलाम पेश कर दाद बटोरी। मिन्नत के धागे बाधने व मिन्नत पूरी होने पर अपने बच्चो व बड़ो को गुड़, खोपरा, सूखामेवा व फल-फ्रूट से तोला। चिराग अगरबत्ती के समय फातिहा पढ़ी गई जिसमें अल्लाह के प्यारे रसूल एवं औलिया ए कराम के वसीले से मुल्क में अमनो सुकून की दुआ के साथ बिमारी से शिफा याबी, घरो में खैरो बरकत की दुआ की गई तो पुरा दरगाह परिसर आमीन-आमीन की सदाओं से गूंज उठा।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़