बेगूं। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आकोड़िया में आयोजित दो दिवसीय 23वीं ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक विद्यालय (11 वर्ष) क्रीड़ा प्रतियोगिता सत्र 2025-26 का समापन गुरुवार को हुआ। प्रतियोगिता में दौलतपुरा क्लस्टर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चैंपियन ट्रॉफी पर अपने नाम की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजकुमार तोलंबिया (पीईईओ गोपालपुरा) रहे, जबकि अध्यक्षता गणपतलाल मीणा (पीईईओ इटावा) ने की। प्रतियोगिता मुख्य निर्णायक भेरूलाल लक्ष्कार एवं पर्यवेक्षक चंद्रकला चौधरी की देखरेख में संपन्न हुई। आयोजन में संस्था प्रधान वीरेंद्र पूनिया एवं ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। खो खो छात्र एवं छात्रा वर्ग में राउप्रावि हरिपुरा ने बाजी मारी। कबड्डी छात्र वर्ग में राउप्रावि कुलाटिया एवं छात्रा वर्ग में राप्रावि अनोपपूरा विजेता, जिम्नास्टिक छात्र वर्ग में मनकेश्वर विजेता एवं छात्रा वर्ग में राप्रावि भगवानपुरा विजेता, एथलेटिक्स में छात्र वर्ग 50 मी गोविंद भील राप्रावि गंदेलिया एवं छात्रा में हेमलता राउप्रावि आनंदपुरा विजेता,100 मी छात्र मे गोविंद भील राप्रावि गंदेलिया एवं छात्रा में जिया धाकड़ राउप्रावि हरिपुरा विजेता,लंबी कूद छात्र में गोविंद भील राप्रावि गंदेलिया एवं छात्रा में जिया धाकड़ राउप्रावि हरिपुरा विजेता, 4×100 रिले रेस में राउप्रावि कुलाटिया छात्रा में राउप्रावि हरिपुरा विजेता, तथा उपविजता टीमों में छात्र वर्ग कबड्डी में राउप्रावि जोधपुरिया उप विजेता ,छात्रा वर्ग कबड्डी में राउप्रावि देवलछ उप विजेता, छात्र वर्ग खो खो राउप्रावि चोसला उपविजेता ,छात्रा वर्ग खोखो में राउप्रावि चोसला उपविजेता, छात्र वर्ग जिम्नास्टिक में राउप्रावि श्री नगर उपविजेता,छात्रा वर्ग जिम्नास्टिक में राप्रावि खाल्दा, एथलेटिक्स 50 मीटर छात्र में सचिन वैष्णव राउमावि मंडावरी एवं छात्रा में कोमल महात्मा गांधी राजकीय इटावा,चार छात्रों द्वारा एक साथ 100 मीटर छात्र में महेंद्र भील राउप्रावि कुलाटिया एवं छात्रा में कोमल MGGS इटावा ,लंबी कूद छात्र में रविराज राउप्रावि आकोड़िया एवं छात्रा में कोमल गुर्जर MGGS इटावा उपविजेता, 4×100 मीटर रिले रेस छात्र में राउप्रावि जोधपुरिया एवं छात्रा में राउप्रावि चौसला उपविजेता रही है।
प्रशासन
सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
February 5, 2026
10:47 pm
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल खराबे का जाड़ावत ने लिया जायजा
February 3, 2026
11:23 am
ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की शीघ्र गिरदावरी कराये सरकार – आक्या
February 2, 2026
4:17 pm
दौलतपुरा क्लस्टर बना चैंपियन,ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न