Explore

Search

March 16, 2026 7:20 am

कांग्रेस पार्टी में पुनः सम्मिलित किए जाने पर शर्मा ने की पूर्व मंत्री आंजना के मुलाकात, जताया आभार

निंबाहेड़ा। चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के पूर्व सभापति संदीप शर्मा ने अपने सैकड़ों समर्थकों सहित शुक्रवार को निंबाहेड़ा स्थित कार्यालय पर पूर्व सहकारिता मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष उदयलाल आंजना से मुलाकात की एवं कांग्रेस पार्टी से अपने निष्कासन को समाप्त कराते हुए पुनः पार्टी में सम्मिलित किए जाने पर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व सहित आंजना का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह से आंजना ने क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। पूर्व सभापति संदीप शर्मा ने कहा कि पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना 40 वर्षों से जिले सहित प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनते आए हैं और समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। इसी कड़ी में आज मेरा निष्कासन भी खत्म हुआ। शर्मा ने कहा कि जनता हमेशा से जानती थी के मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार है परंतु प्रदेश नेतृत्व द्वारा मीडिया के दबाव में आकर बिना मेरा पक्ष सुने मुझे निष्कासित कर दिया गया था परंतु जांच में साफ हो गया कि मुझ पर राजनीतिक दबाव में मुकदमा करवाया गया था जो अब खत्म हो चुका है। मैं हमेशा से कांग्रेस पार्टी का सिपाही हूं और आगे भी रहूंगा। इस भावना से जब मैने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को अवगत करवाया और आंजना ने मेरी बात को वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचाई तो पार्टी ने संज्ञान लेते हुए मुझे पुनः कांग्रेस पार्टी की सेवा का अवसर प्रदान किया। पार्टी में पुनः शामिल करने पर संदीप शर्मा ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदरसिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष उदयलाल आंजना का आभार व्यक्त किया। पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने सैकड़ों की संख्या में शर्मा के साथ आए समर्थकों को संबोधित करते हुए जिले के वर्तमान राजनीतिक समीकरणों, संगठन की गतिविधियों सहित चुनाव आयोग द्वारा की जा रही वोट चोरी के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा चलाए जा रहे अभियान में जनता की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर अब्दुल गफ्फार, जाकिर हुसैन, मंडल अध्यक्ष विजय चौहान, मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी, पार्षद देवराज साहू, अशोक वैष्णव, संदीप सिंह, राजेश सरगरा, सुनील जटिया, सुमित मीणा, गोपी, राजू खटीक, मनोज भोजवानी अंकुश आदिवाल मोहम्मद हारुन, बंटी राठौर, अल्पेश गोस्वामी, आदित्य चावला, संगठन महामंत्री चंदेरिया मोहम्मद रफी फिरोज खान सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर