Explore

Search

June 24, 2026 11:14 am

बालाजी मंदिर से चोरी आभूषण किये बरामद, खरीददार को किया गिरफ्तार जेल भेजा

राजसमन्द। जिले के कुंवारिया कस्बे की थाना पुलिस को छापर वाले हनुमान मंदिर से एक माह पूर्व हुई चोरी को लेकर शनिवार को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जांच अधिकारी कमलेंद्र सिंह झाला मय टीम ने आभूषण बरामद कर खरीदार आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। कुंवारिया थाना अधिकारी उदयलाल बरकटने बताया कि एक माह पूर्व छापर वाले हनुमान मंदिर पर पुजारी प्रभु दास महाराज को उनके कमरे में बंद कर बदमाशों द्वारा बालाजी महाराज के आभूषण चुरा ले जाने को लेकर पुलिस ने पुजारी की रिपोर्ट पर प्रखंड दर्ज किया था इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और बदमाशों द्वारा माल को साडांस निवासी जिला चित्तौड़गढ़ के राजेश सोनी 36 वर्ष पुत्र ताराचंद सोनी को बेच दिया था। इस पर पुलिस ने दबिश देते हुए खरीदार आरोपी युवक राजेश सोनी को कल रात्रि को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वही उनकी निशान देही पर चुराए आभूषण भी बरामद कर लिए है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया कि चोरी के प्रकरण में जांच अधिकारी एएसआई कमलेंद्र सिंह झाला व उनकी टीम में शामिल कांस्टेबल धारा सिंह, पिंकेश कुमार का विशेष योगदान रहा। चोरी में माल बरामदगी व पूरा मामले का खुलासा पर शहरवासियों ने एसपी ममता गुप्ता व पुलिस के कार्य की जमकर सराहना की है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर