Explore

Search

September 22, 2026 6:19 pm

मूलभूत सुविधाओं का अभाव, शिविर के बाद भी नही हुआ समाधान

कपासन। उपखंड क्षेत्र की उमण्ड ग्राम पंचायत में पिछले दिनों ग्राम सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर ज्ञान देकर समस्याओं से अवगत भी करवाया लेकिन 10 दिन गुजर जाने के बाद भी कोई समाधान नही हुआ हैं। गांव के सुरेश जाट ने बताया कि गत 19 सितम्बर को उमण्ड में आयोजित शिविर में बिजली व पानी की समस्याओं को शिविर प्रभारी को लिखित में दिया। गांव में रोड़ लाईटें, पाईप लाइन में वॉल्व लगाने समेत कई समस्याओं को लेकर लिखित में शिविर प्रभारी को दिया। ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं का समाधन करवाने की मांग की हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर