Explore

Search

March 8, 2026 2:29 am

खनन माफिया और गैंगस्टरों के ल‍िए गाना गाना पड़ा महंगा, पुल‍िस ने ल‍िया एक्‍शन, कलाकारों ने मांगी माफी

भीलवाड़ा। दिनों दिन सोशल मीडिया पर खनन माफियाओं और गैंगस्टरों के महिमामंडन करने वाले गानों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। इसको लेकर अब भीलवाड़ा पुलिस एक्शन मोड़ में हैं। गैंगस्टर और खनन माफिया के महिमामंडन के गीत गाना कुछ गायको को भारी पड़ता दिख रहा है। पुलिस ऐसे गायकों पर नजर रख रही है, और उन्हें पाबंद भी किया है। लाखों फॉलोअर्स और सस्ती लोकप्रियता के लिए सोशल मीडिया पर असामाजिक गीत से वाहवाही लूटने वाले गायकों के अब सुर भी बदलने लगे हैं। गायकों ने खुद वीडियो जारी माफी मांगी, और भविष्य में ऐसे गाने नहीं गाने का संकल्प लिया। गांव में होने वाली सांस्कृतिक नाइट में कुछ गायक लगातार गाना गाकर बजरी माफिया का महिमा मंडन कर रहे थे। जागरण की रातों में गैंगस्टर से जुड़े गाने और हथियार लहराते वीडियो वायरल हो रहे थे.ल। पुलिस लगातार ऐसे सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों पर बीते तीन माह से नजर बनाए हुई थी। मंगलवार को भीलवाड़ा पुलिस ने करीब आधा दर्जन से अधिक गायकों को अलग-अलग थानों में बुलाकर पाबंद किया।

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मंच पर से आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देना, आपराधिक जीवनशैली को सकारात्मक और आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने से युवा अपराध के प्रत‍ि आकर्ष‍ित होते हैं। युवा गलत दिशा में जा रहे हैं। यह समाज के लिए चिंताजनक है। इसे रोकने के ल‍िए सोशल मीडिया सेल ऐसे गायकों और कलाकारों की पहचान कर उनके विरुद्ध निकार्रवाई की गई है जो अपने गानों से अपराध, गैंग कल्चर और माफियाओं को ग्लोरिफाई करते थे। भविष्य में किसी भी कलाकार के ख‍िलाफ कार्रवाई जाएगी।

“यार तेरा बदमाशी का खलनायक है…”,
“गाडी में म्हारे संत महात्मा नहीं, सब चम्बल के डाकू …”, “बदमाशी का सिक्का, 2 नंबर काला धंधा…” “मैं बदमाशी का बादशाह…” “गली में थारे धुवों धुवों कर दूला …” बजरी माफिया वाला भाई…”,
यह चंद गीतों की लाइन हैं, जो मेवाड़ अंचल में बहुत चर्चित है, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहे थे। ऐसे गानों से युवा अपराधियों को आदर्श मानते हैं और अपराध की ओर आकर्षित होते हैं।
भीलवाड़ा के आधा दर्जन गायक कलाकार ख‍िलाफ कार्रवाई हुई। इनमें राजू रावल पुत्र मोहन लाल (अर्जुनपुरा) आसींद, सोनू गुर्जर पुत्र गिरधारी लाल (कानपुरा) आसींद, समदु गुर्जर पुत्र हीरालाल (लादवास) आसींद, मुकेश गुर्जर पुत्र सुवालाल गुर्जर (कानपुरा) आसींद, राजू लाल गाडरी पुत्र धुकल गाडरी (बन का खेडा) बडलियास, लादू गुर्जर पुत्र कानाराम गुर्जर (गोपालपुरा) आसींद, मदन गुर्जर (जिपिया खेडी) थाना मांडल के ख‍िलाफ कार्रवाई हुई।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर