Explore

Search

March 8, 2026 2:48 am

चित्तौड़गढ़ में मीरा महोत्सव की तैयारियाँ अंतिम दौर में, तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव की रूपरेखा घोषित

चित्तौड़गढ़। मीरा स्मृति संस्थान चित्तौड़गढ़ द्वारा मीरा महोत्सव 4 से 6 अक्टूबर को लेकर कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित सांसद जनसुनवाई केंद्र में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकारों को संबोधित करते हुए संस्थान अध्यक्ष अनिल शिशोदिया ने बताया कि संस्थान पिछले 35 वर्षों से निरंतर मीरा महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इस महोत्सव का उद्देश्य संत शिरोमणि मीरा बाई के जीवन दर्शन, उनके साहित्य और भक्ति भाव को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है। साथ ही चित्तौड़गढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना भी इसका मुख्य ध्येय है।

संस्थान के संरक्षक एस.एन. समदानी ने मीरा बाई के इतिहास और उनकी भक्ति परंपरा पर प्रकाश डाला तथा कहा कि यह महोत्सव विविध धार्मिक सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ भव्य रूप से आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत 4 अक्टूबर, सायं 7:30 बजे उद्घाटन सत्र में कवि सम्मेलन होगा। राजस्थान सरकार के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक मुख्य अतिथि तथा सांसद सी.पी. जोशी अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर देश के विख्यात कवि डॉ. विष्णु सक्सेना, बुद्धि प्रकाश दाधिच, गोविंद राठी, मुन्ना बैटरी, शंकर सुखवाल, पावन आगरी एवं राहुल शर्मा काव्य पाठ करेंगे। 5 अक्टूबर‌ को भारत सरकार के संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं सासंद सी पी जोशी की अध्यक्षता में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत श्रीराम भारतीय कला केंद्र, नई दिल्ली द्वारा मीरा नृत्य वाटिका एवं मेवाड़ यूनिवर्सिटी, चित्तौड़गढ़ के सहयोग से ओडिसी नृत्यांगना कुंजलता मिश्रा एवं समूह अपनी प्रस्तुति देंगे। 6 अक्टूबर, प्रातः 8:15 बजे मीरा मंदिर दुर्ग पर भक्ति रसोत्सव होगा,  उतर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज उतर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला एवं उत्तर मध्य सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा नृत्य एवं संगीत भजनों के ख्यातनाम कलाकारों की प्रस्तुति दी जाएगी जिसमें मां मीरा के भजनों और भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। 6 अक्टूबर, शाम 6 बजे: इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में  समारोह होगा। इसमें राजस्थान सरकार की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के मुख्य आतिथ्य तथा सांसद सी.पी. जोशी की अध्यक्षता में कत्थक केन्द्र, नई दिल्ली द्वारा “सांवरे रंग राची” नृत्य नाटिका और दीपक माथुर द्वारा मीरा भजनों की प्रस्तुति होगी। संस्थान पदाधिकारियों ने चित्तौड़गढ़ वासियों से इस भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और महोत्सव को सफल बनाने की अपील की। प्रेस वार्ता में संस्थान उपाध्यक्ष अर्जुन मुंदड़ा, सह सचिव सुनील ढीलिवाल, कोषाध्यक्ष विनायक द्विवेदी, कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश भटनागर एवं मनोज पारीक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर