Explore

Search

March 8, 2026 12:47 am

घोसुण्डा में नवरात्रि महोत्सव का नेजा निशान यात्रा और ज्वारा विसर्जन के साथ समापन

घोसुण्डा। कस्बे में दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव गुरुवार को नेजा निशान यात्रा और ज्वारा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। चावण्डा माता मंदिर से शुभारंभ हुई नेजा यात्रा में समस्त गांव घोसुण्डा के भक्तजन एवं माता बहने उपस्थिति रही। पुजारी द्वारा माता रानी की पूजा अर्चना के बाद ढोल-धमाकों के साथ जुलूस प्रारंभ हुआ। भक्तों की बड़ी संख्या ने इस यात्रा में भाग लिया। नेजा यात्रा चावण्डा माता मन्दिर देवरा बावजी मंदिर, रेबारी बावजी रेतूलिया बावजी नारसिंह माता गारियावास के चावण्डा माता मन्दिर भैरव नाथ मन्दिर सदर बाजार लक्ष्मीनाथ मंदिर होते हुए व जीनगर मोहल्ले सराफा बाजार प्रजापत मोहल्ले बस स्टैंड होते हुए सरवर तट तक पहुँची। यात्रा में शामिल सभी मंदिरों के पुजारी भावपूर्ण होकर यात्रा में शामिल थे। बालिकाएं सिर पर कलश एवं ज्वारा लिए चलीं, वहीं ग्रामीण दूध-दही पिलाकर और इत्र भेंट कर आशीर्वाद लेते रहे। सरवर तट पर भोपाओं ने आने वाले वर्ष की भविष्यवाणी भी सुनाई जुलूस पुनः रवाना होकर अपने-अपने मंदिरों तक पहुँचा। इस दौरान घोसुण्डा पुलिस चौकी प्रभारी राजेशकुमार चौधरी एवं पुलिस जाप्ता और मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर भी मौजूद रहे। सभी जुलुस शांतिपूर्वक संपन्न हुआ

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर