कपासन। क्षेत्र से इंस्पायर अवार्ड में तस्वारिया विद्यालय की बालिका का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधान सी पी सिरोया ने बताया कि जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता मंगलवार को राजकीय बालिकाउच्च माध्यमिक विद्यालय शहर चित्तौड़गढ़ में संपन्न हुई जिसमें जिले के विभिन्न ब्लॉकों से 210 प्रतिभागियों ने अनेक प्रकार के मॉडल का प्रदर्शन किया। जिसमें कपासन विधानसभा क्षेत्र से केवल राजकीय विद्यालय तस्वारिया से ममता गाडरी का चयन होने पर विद्यालय स्तर पर सम्मान समारोह रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षाविद् शंभुलाल भट्ट एवं अध्यक्षता पीईईओ बामनिया दिलीपकुमार उपाध्याय ने बालिका को प्रमाणपत्र, मोमेंटो, नकद राशि एवं अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रभारी शिक्षिका रिजवाना खान का उपरना, मेवाड़ी पगड़ी, एवं शाल ओढाकर सम्मान किया। एस एम सी सदस्य रामलाल जाट,पप्पू भांड,माधवलाल गाडरी,वार्ड पंच राजकुमार गाडरी,गहरी लाल जाट,सुरेश गाडरी सहित अनेक ग्रामवासी एवं श्यामलाल गौड,गोविंद सिंह यादव, पुष्पा बुनकर, सुनीता गौड़,संगीता तिवारी,मेना कंवर,कोमल शर्मा,समता गाडरी स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्यामलाल गौड शिक्षक ने किया। सभी अतिथियों का संस्था प्रधान सिरोया ने आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि तस्वारिया विद्यालय का चार वर्षों से लगातार जिला स्तर पर चयन हुआ। इस बार राज्य स्तर पर चयन होने से बालिका के खाते में 25 हजार रुपए की राशि जमा होगी। उक्त बालिका नवंबर माह में आयोजित राज्य स्तर पर चितौड़गढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। इस अवसर पर सीबीईओ गोपाल लाल शर्मा एवं प्रभारी आरपी सत्य प्रकाश जोशी ने बधाई दी है।
प्रशासन
सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
February 5, 2026
10:47 pm
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल खराबे का जाड़ावत ने लिया जायजा
February 3, 2026
11:23 am
ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की शीघ्र गिरदावरी कराये सरकार – आक्या
February 2, 2026
4:17 pm
कपासन क्षेत्र से इंस्पायर्ड अवॉर्ड में राजकीय तस्वारिया विद्यालय की बालिका का राज्य स्तर पर चयन