Explore

Search

June 25, 2026 4:07 pm

सुहाग की लम्बी उम्र की कामना के लिए सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का रखा व्रत

आकोला। क्षेत्र में सुहाग की लम्बी उम्र की कामना के लिए सुहागिन महिलाओं ने शुक्रवार को करवा चौथ का व्रत रखा। सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला व निराहार रही और रात को चांद को अर्घ्य देकर चौथ माता का पूजन कर व्रत खोला। रात्रि को चांद दिखने से पूर्व महिलाओं ने समूह में चौथ माता की पूजा की जिसमें गन्ना, चंवला, बोर, पानी, सुपारी आदि मिट्टी के करवे में रखकर लाल वस्त्र में बांध कर करवा चौथ की कथा सुनी। कथा श्रवण के बाद महिलाएं चन्द्रोदय की प्रतीक्षा करती रही। रात्रि में चांद दिखते ही उसकी पूजा कर अर्घ्य देकर अपने सुहाग की दीर्घायु की कामना की। पूर्जा अर्चना के बद सुहागिनों ने सास एवं अन्य बड़ों का आशीर्वाद लेकर पति के हाथों से पानी पी कर व्रत खोला। इस अवसर पर होली चौक, पायक चौक, रंगीला चौक, नीम चौक, अखाडा चौक, जवाहर नगर आदि स्थानों पर महिलाओं ने पूजा अर्चना की और पति के छलनी में दर्शन किए।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर