Explore

Search

June 23, 2026 10:52 pm

संगठन सृजन अभियान के तहत बड़ीसादड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित

बड़ीसादड़ी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित संगठन सृजन अभियान के तहत आज बड़ीसादड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एआईसीसी ऑब्जर्वर श्रीमती सुभाषिनी यादव एवं पीसीसी ऑब्जर्वर छोटूराम मीणा के आतिथ्य में बड़ीसादड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती तथा चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष चयन हेतु सुझाव लिए गए।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल, नगर एवं ब्लॉक पदाधिकारीगण, पंचायत समिति सदस्य, पार्षदगण, सरपंच एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और अपने मूल्यवान सुझाव साझा किए।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर