Explore

Search

May 2, 2026 3:59 am

आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

डूंगला। यूएस ओस्तवाल पीजी महाविद्यालय में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ खुश्बू सिंघल ने बताया की महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में किस प्रकार स्वयं की आत्मरक्षा की जाती है। इसके लिए निर्भया सेना राजस्थान एवं महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई जिसमें महिला प्रशिक्षक लक्षिता माहेश्वरी,माया सोनी,उषा चाहर एवं उषा मीणा ने विभिन्न तकनीकों के माध्यम से लड़कियों को किस प्रकार अपनी रक्षा करनी चाहिए इसका सामान्य व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया और बताया कि निर्भया सेना राजस्थान का यह उद्देश्य है कि राजस्थान में पांच लाख लड़कियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करना और उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाना है जिससे उनके साथ होने वाली अनैतिक गतिविधियों का वह मुंहतोड़ जवाब दे सके और स्वयं की रक्षा करते हुए दुसरो को भी प्रेरित करें।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर