गंगरार। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कांटी का सम्बलन डॉ महावीर कुमार शर्मा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। शर्मा ने स्कूल में राजस्थान सरकार की फ्लेग शीप योजना मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान के अंतर्गत प्रखर 2, निपुण राजस्थान, एमडीएम व्यवस्था, आईसीटी लैब, पुस्तकालय एवं कक्षाओं का निरीक्षण किया। शर्मा द्वारा सभी विद्यार्थियों से प्रार्थना स्थल पर संवाद किया जिसमें उन्होंने बच्चों से प्रश्न पूछे तथा सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। विद्यालय व्यवस्था एवं शिक्षा स्तर की प्रशंसा करते हुए सभी स्टाफ सदस्यों को इसी प्रकार ओर अधिक मेहनत करने के लिये प्रेरित किया तथा शिक्षा स्तर को ओर अधिक सुदृढ़ बनाने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये। संस्था प्रभारी जितेंद्र कुमार व्याख्याता द्वारा सीडीईओ सर के विद्यालय पधारने पर उनका आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था से उन्हें अवगत करवाया गया। अंत में शर्मा ने हार्टफुलनेस ध्यान के महत्व को बताते हुए विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को 10 मिनट के लिए ध्यान करवाया तथा उनके नियमित रूप से करने के लिये प्रेरित किया जिससे उनके मानसिक स्वास्थ्य एवं शारीरिक स्वास्थ्य में मजबूती, जागरूकता, पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन एवं एकाग्रता बढ़ सकें और वे अपने जीवन में तय लक्ष्य को निर्धारित समय प्राप्त कर सके।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़