Explore

Search

March 3, 2026 9:06 pm

बेगूं मे आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 635 रोगियों की जांच,158 मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित

बेगूं। नगर मे रविवार को महावीर इंटरनेशनल केंद्र बेगू के तत्वाधान में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुराना बस स्टैंड पर आयोजित किया गया। जिसमें गोमाबाई नेत्रालय नीमच के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा परिक्षण किया गया। जिसमें गांव व नगर के 635 नेत्र रोगियो का नेत्र परीक्षण एवं ब्लड प्रेशर व शुगर जांच कि गई उनमें से 158 मोतियाबिंद के रोगियों को गोमाबाई नेत्रालय नीमच में निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन हेतु चयन किया गया व अन्य नेत्र रोगियों को निशुल्क दवा वितरित की गई।

शिविर मे संस्था के पदाधिकारी मौजूद।


आयोजन के दौरान ही केंद्र के नवीन कार्यकारिणी व सदस्यों को जॉन चित्तौड़गढ़ से पधारे अध्यक्ष वीर चांदमल बोकडिया एवं वीर अशोक लोढ़ा (डिप्टी डायरेक्टर अपेक्स) के द्वारा शपथ दिलाई गई  इसी दरमियान वीर अशोक कोठारी बेगूँ द्वारा मरणोपरांत अपने नेत्रदान करने की घोषणा की गई व साथ ही देहदान हेतु इच्छा जताई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेगूं उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर गौरुराम भुकल,पूर्व चेयरमैन वर्द्धि चंद कोठारी थे। साथ ही कार्यकारिणी के नवनियुक्त अध्यक्ष वीर दिनेश पीतलिया,सचिव वीर सुरेश सोडाणी कोषाध्यक्ष प्रेरक सुराणा व सरक्षक मंडल वीर अशोक पाटनी,वीर जितेंद्र सुराणा,वीर प्रकाश पोखरना,वीर पुखराज नागोरी,वीर विजय पोखरना वीर सुमित लुहाड़िया, व कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर