Explore

Search

September 21, 2026 11:13 am

बेगूं में मुनि श्री 108 विनम्र सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश, बच्चो को दी जीवन साधना की सीख

बेगूं। परम् पूज्य राष्ट्र संत शिरोमणि आचार्य भगवान 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के परम् प्रभावक शिष्य प्रवचन वक्ता मुनि श्री 108 विनम्र सागर जी महाराज ने चार मुनिराजो सहित रविवार को बेगूं नगर में भव्य मंगल प्रवेश किया। नगर के पेट्रोल पंप पर महिला मंडल, बालिका मंडल एवं युवा मंडल द्वारा पारंपरिक ढंग से उनकी अगवानी की गई। महाराज श्री द्वारा किला मन्दिर और शहर मंदिर में दर्शन किये। तत्पश्चात नगर के पब्लिक पार्क में मुनि श्री द्वारा आचार्य महाराज का पूजन करवाया गया और मुनी श्री विनम्र सागर जी महाराज द्वारा मंगल प्रवचन किया गया। जिसमें मुनी श्री ने देश के युवा बच्चे बच्चियों को जीने की कला सिखाते हुए कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया से जितना दूर रहेंगे उतना ही आप अपने जीवन को सही तरीके से जी सकते है। इसके साथ ही युवा वर्ग को ब्लैक मेकिंग से बचना और मन्दिर में जाकर दर्शन अभिषेक पूजन कर धर्म पथ पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चें अपने घर वालों को अपनी जिंदगी के बारे में बताएं, जिससे बच्चों और माता पिता के बीच दूरी नहीं रहे।
इस दौरान ठुकराई, चेची, काटूंदा, झांतला, सिंगोली आदि गांवो से लोग बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर