Explore

Search

February 6, 2026 9:28 am

भीलवाड़ा महिला खो-खो टीम को मिला 5वीं खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कांस्य पदक

भीलवाड़ा। राजस्थान राज्य कीड़ा परिषद व राजस्थान खो-खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में 5वीं खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में खो-खो खेल में भीलवाड़ा महिला टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। भीलवाड़ा जिला संघ के अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने रेलवे स्टेशन पर सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान किया टीम में नीरू जाट, कमल जाट, सोनम जाट, काली कीर, कृष्णा शर्मा, चिन्नू कुमारी सेन, काजल धाकड़, भगवती तेली, मीना कुमावत, वर्षा कुमावत, काजल चौहान, कृष्ण शर्मा, खुशबू तेली, प्रीति दरोगा, रीता मीणा, चंदा माली व टीम कोच केसर सिंह बल्ला, सहायक कोच आरिफ मोहम्मद, टीम मैनेजर शांति माली का स्वागत किया। रेलवे स्टेशन पर मदन माली, राजकुमार सुवालका, श्रवण कुमार खटीक, सीताराम बसीटा, जितेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, लक्ष्मी नारायण मेवाड़ा, रामप्रसाद गुवारिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर