Explore

Search

March 7, 2026 3:37 pm

संयम लता साध्वी मंडल ठाणा 4 का मंगल प्रवेश हुआ

डूंगला, (राजेंद्र मोगरा)। जैन दिवाकरीय दक्षिण चंद्रिका परम पूज्य महा साध्वी संयम लता जी मारासाब ठाणा चार का मंगल प्रवेश बुधवार को सवेरे 8 बजे दिवाकर नगरी में हुआ। प्रवेश में सभी धर्म प्रेमी बंधु साध्वी जी के साथ जैन धर्म के नारे लगाते हुए महावीर भवन प्रवचन हाल पहुंचे। साध्वी मंडल ने खाकल देव मंदिर के दर्शन कर महावीर प्रवचन हाल में प्रवेश किया। प्रवेश के पश्चात दक्षिण चंद्रिका परम पूज्य महा साध्वी डॉक्टर संयम लता मारासाब साहब ने मंगल पाठ सुनाया एवं दिन भर के कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। मंगल पाठ कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में धर्म प्रेमी बहने एवं बंधु उपस्थित रहे। आज की प्रभावना के लाभार्थी वृद्धि चंद, सुरेश कुमार, विजय राज पितलिया डूंगला बैंगलोर। एवं लकी ड्रा की प्रभावना के लाभार्थी नरेंद्र कुमार, गौरव कुमार, निखिल कुमार नीरज कुमार मेहता थे। चातुर्मास सेवा समिति के मंत्री रमेश कुमार मेहता ने बताया कि संयम लता साध्वी मंडल 12 तारीख को सेवरे 6:45 बजे सांवलियाजी की ओर विहार करेंगे ।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर