Explore

Search

June 23, 2026 9:31 am

14 दिसंबर को भवानीमंडी में नेत्र चिकित्सा शिविर का होगा आयोजन

झालावाड़ (मनोज जैन)। भारत विकास परिषद द्वारा भवानीमंडी में अगामी 14 दिसंबर रविवार को झालावाड़ नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जायेगा। परिषद शाखा अध्यक्ष एडवोकेट हेमराज शर्मा, शाखा सचिव आदित्य नाहर एवं नेत्रदान प्रभारी कमलेश गुप्ता दलाल ने बताया कि परिषद द्वारा प्रतिमाह आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर श्रंखला का 138 वां शिविर सीताराम धर्मशाला में आयोजित होगा।

शिविर में चयनित मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य मरीजों को बस द्वारा भारत विकास परिषद चिकित्सालय कोटा ले जाकर वहां पर दक्ष चिकित्सक के द्वारा आईओएल फैको पद्धति के द्वारा मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा, इसमें कैटरेक्ट ऑपरेशन, लैंस, दवाइयां, ऑपरेशन चार्ज, आने जाने और ठहरने की व्यवस्था, भोजन आदि समस्त व्यय निशुल्क रहेंगे।परिषद के नेत्र चिकित्सा प्रभारी महेश शर्मा, उमाशंकर पोरवाल व मनमोहन जायसवाल के अनुसार भारत विकास परिषद पिछले 13 वर्षों से प्रत्येक माह लगातार 137 नेत्र शिविर का आयोजन करके 31859 मरीजों की निशुल्क आंखों की जांच एवं रिकॉर्ड 9884 मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवा चुकी है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर