Explore

Search

June 27, 2026 3:59 pm

गुराड़िया कला में अन्न भंडारण योजना के तहत वेयरहाउस का शिलान्यास हुआ

आवर (झालावाड़) मनोज जैन। गुराड़िया कला ग्राम सेवा सहकारी समिति में विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत गुराड़िया कला में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अन्न भण्डार वेयरहाउस का शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम डग विधायक कालूराम मेघवाल के विशिष्ट आतित्थ में हुआ।इस दौरान पूर्व विधायक मानसिंह चौहान, मण्डल अध्यक्ष मांगूसिंह चौहान, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अर्जुन सिंह तंवर, सरपंच प्रतिनिधि गोविंद सिंह चौहान, सहकारी समिति अध्यक्ष बनेसिंह सिसोदिया, व्यवस्थापक हरिप्रसाद शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री गोविंद सिंह सिसोदिया, पूर्व सरपंच नरवरसिंह सौलंकी, सरदार सिंह, सहकारिता मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह, दुधालिया सरपंच देवेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह देवगढ़,वरिष्ठ भाजपा नेता गंगासिंह, शिवसिंह, नारायण सिंह, जिला परिषद सदस्य केलाश मेघवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य भेरूसिंह, पंचायत समिति सदस्य  राघुलाल वर्मा, उपाध्यक्ष गोविंद सिंह तंवर, गोपालसिंह सौलंकी, सजन लाल वर्मा, व्यवस्थापक बाबूलाल सोनी,रणजीत सिंह तंवर,शेख जान मोहम्मद सहित क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री डॉ श्यामसिंह तंवर ने किया।
विधायक कालूराम मेघवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अन्न भंडारण की व्यवस्था होने से क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा। गुराड़िया कला में विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत बनने वाले वेयरहाउस की क्षमता 500 मेट्रिक टन की रहेगी इससे क्षेत्र के किसान अपनी फसल का भंडारण कर सकेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में किसानों ने भी भाग लिया।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर