Explore

Search

March 24, 2026 1:21 pm

चित्तौड़गढ़। जिले के भादसोड़ा चौराहे पर अवैध गैस रिफलिंग की शिकायत के बाद रसद विभाग ने बोगस ग्राहक बनकर की कार्यवाही को अंजाम दिया हैं। मौके से गैस के आठ सिलेंडर व दो गैस भरने की दो मोटरें जब्त की हैं। जानकारी के अनुसार भादसोड़ा चौराहा पर एक दुकान पर अवैध गैस रिफिल का काम लम्बे समय से चल रहा था जिसकी रसद विभाग को शिकायत मिली। शिकायत के बाद रसद विभाग की टीम भादसोड़ा पहुंची और बोगस ग्राहक बनकर गैस रिफलिंग दुकान पर वाहन खड़ा कर गैस भरने को कहा। जैसे ही दुकानदार गाड़ी में गैस भरने लगा तो टीम ने कार्यवाही कर दी। घरेलू गैस के आठ सिलेंडर व दो गैस भरने की मोटर जब्त की। इधर चित्तौड़गढ़ जिले में कई स्थानों पर अवैध गैस रिफिलिंग का काम जोरों से चल रहा हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर