Explore

Search

September 21, 2026 1:54 am

ख्वाजा साहब के 814वें उर्स के मौके पर सीएम भजन लाल शर्मा की ओर से पेश की चादर

अजमेर। सूफी संत हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 814वें उर्स मुबारक के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से अजमेर शरीफ दरगाह में अकीदत की चादर पेश की गई। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने दरगाह पहुंचकर चादर पेश की और बुलंद दरवाजे से मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। जियारत और चादर पेश की रस्म सैयद अफसान चिश्ती ने अदा कराई। इस मौके पर राजस्थान में अमन, चैन और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती ने हिन्दुस्तान की धरती पर इंसानियत, सेवा और भाईचारे का जो पैगाम दिया, वह आज भी समाज को दिशा देता है। उन्होंने कमजोर, गरीब और बेसहारा लोगों की खिदमत को सर्वोपरि बताया और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने ख्वाजा साहब के आस्ताने पर प्रदेश की तरक्की, खुशहाली और शांति की कामना करते हुए सभी जायरीन और प्रदेशवासियों को उर्स की मुबारकबाद दी। अजमेर शहर जिला अध्यक्ष सफीक पठान ने सर्किट हाउस पहुंचने पर प्रतिनिधि मंडल का स्वागत और सम्मान किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर