Explore

Search

March 7, 2026 8:25 am

नई दिल्ली: लगातार चमक के बाद औंधे मुंह ग‍िरी चांदी, एक ही झटके में 21 हजार रुपये टूटा दाम

चांदी की कीमत में प‍िछले कुछ द‍िन से चल रही तेजी का स‍िलस‍िला सोमवार को थम गया. प‍िछले कुछ महीने से लगातार नया रिकॉर्ड बनाकर न‍िवेशकों को हैरान करने वाली चांदी आज सुबह के कारोबारी सत्र में औंधे मुंह ग‍िर गई। चांदी के रेट में सोमवार को घरेलू बाजार में भारी गिरावट देखी गई. MCX पर चांदी के दाम ने नया ऑल टाइम हाई 2,54,174 रुपये प्रत‍ि क‍िलो का टच क‍िया। लेक‍िन इसके कुछ देर बाद ही इसका दाम 21,000 रुपये प्रत‍ि क‍िलो टूट गया। 9 प्रत‍िशत की ग‍िरावट के बावजूद चांदी साल 2025 में सबसे शानदार परफॉर्मिंग एसेट बनी हुई है। साल 2025 के दौरान चांदी ने निवेशकों को जबरदस्त प्रॉफ‍िट द‍िया है। साल की शुरुआत से अब तक चांदी कीमत में 1,52,554 रुपये प्रत‍ि क‍िलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई. यानी एक साल के दौरान व्‍हाइट मेटल ने 175% का रिटर्न द‍िया है। गोल्ड में इस साल 80% से ज्यादा की तेजी आई. स‍िल्‍वर की रफ्तार ने सभी को हैरान कर द‍िया। ग्लोबल मार्केट में स‍िल्‍वर 80 डॉलर प्रत‍ि औंस के करीब पहुंच गई। लगातार मजबूत हो रही इंडस्ट्रियल डिमांड, अमेरिका में ब्‍याज दर कटौती की उम्मीद और सप्लाई में ग‍िरावट से चांदी के रेट तेजी से बढ़े हैं लेकिन सोमवार को अचानक प्रॉफिट बुकिंग और कुछ सुधार के संकेतों से इसमें ग‍िरावट आई। चीन की तरफ से चांदी को लेकर क‍िये गए फैसले के बाद इसकी कीमत में 15 फीसदी की तेजी आई थी। दुनिया के सबसे बड़े सिल्वर कंज्यूमर और सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स, EV बनाने वाले चीन ने 1 जनवरी 2026 से सिल्वर एक्सपोर्ट पर लाइसेंस जरूरी कर दिया है। साल 2027 तक यह नियम बरकरार रहेगा। इससे ग्लोबल सप्लाई चेन में द‍िक्‍कत बढ़ने से कीमत चढ़कर आसमान पर पहुंच गईं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर