Explore

Search

June 23, 2026 10:57 pm

लालपुरा के निकट अनियंत्रित कार पलटी,युवक की मौत

राशमी। थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर लालपुरा के निकट शुक्रवार रात्रि एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में कार चालक युवक की मौत हो गई। करीब 9 घंटे बाद शनिवार सुबह 8 बजे घटना का पता चला। पहुंना हाल उदयपुर जिले के मावली थाना क्षेत्र के चमनपुरा निवासी प्रवीण नकवाल 26 वर्ष पुत्र बंशीलाल वाल्मीकि अकेला ही अपनी कार से शुक्रवार रात सवा 10 बजे पहुंना से चमनपुरा के लिए निकला। करीब चार किलोमीटर चलने के बाद ही  लालपुरा के निकट कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार से वह बाहर गिर कर घायल हो गया। जहां उसकी मौत हो गई। कार पलटते हुए एक पेड़ से टकरा गई। थानाधिकारी सीआई रतन सिंह ने बताया शनिवार सुबह सूचना मिली कि लालपुरा के निकट सड़क किनारे एक कार पलट गई। सूचना पर थानाधिकारी रतन सिंह,चौकी प्रभारी नंदलाल सेनी,हेड कांस्टेबल महिपाल सिंह, कांस्टेबल दीपक सहित जाप्ता मौके पर पहुंचा। मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचित किया। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर मृग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। जानकारी के अनुसार प्रवीण की अगले माह शादी होने वाली थी। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।


घटना वहां हुई जहां सड़क खराब- शुक्रवार रात्रि कार पलटने की घटना खराब सड़क पर हुई। इन दिनों स्टेट हाईवे का निर्माण जोरों पर हैं। लालपुरा से पहुंना के बीच टु लेन सड़क का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन लालपुरा बस स्टैंड से करीब 300 मीटर आगे सड़क का कुछ हिस्सा अभी भी नहीं बना है। उक्त स्थान पर सड़क उबड़-खाबड़ है। माना यह जा रहा है कि युवक प्रवीण पहुंना की ओर से तेज गति से आ रहा था। उसे इस बात का अंदाजा नहीं रहा कि आगे सड़क खराब है। तेज गति से चल रही कार को वह नियंत्रित कर पाता इससे पहले ही कार सड़क से नीचे उतरकर खाई में पलट गई। रात्रि के कारण राहगीरों को भी घटना का पता नहीं चला।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर