Explore

Search

March 24, 2026 11:19 am

रमेश ईनाणी हत्याकांड मामला : शूटर मनीष दूबे फिर 5 दिन के रिमांड पर, पुलिस करेंगी अनुसंधान

चित्तौड़गढ़। शहर में गत माह 11 नवम्बर को सिटी पेट्रोल पंप के पास कुरियर व्यवसायी रमेश ईनाणी की दिनदहाड़े हत्या कर देने के मामले में पुलिस लगातार अनुसंधान में जुटी है। गिरफ्तार किये गये गोली मारकर हत्या करने के आरोपी मनीष दूबे को पहले 9 दिन के रिमांड पर लिया गया था और बाद में न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी मनीष दूबे को न्यायालय से आदेश लेकर एक बार फिर रिमांड पर लिया है। आज जिला कारागृह से कोतवाली लाया गया जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में जानकारी है कि कोतवाली पुलिस मनीष दूबे से शेष बिन्दुओं पर स्पष्टीकरण लेगी और मामले की तह तक पहुंचेगी।
इधर कूरियर व्यवसायी रमेश ईनाणी की हत्या के मामले में रमताराम ने जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका प्रस्तुत की थी। जिसके खारिज होने के बाद उच्च न्यायालय में याचिका लगाई है। जिसकी सुनवाई आगामी 9 जनवरी को होगी। वहीं 9 जनवरी तक मनीष दूबे को रिमांड पर लिया गया है। गौरतलब है कि अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान पुलिस ने रमताराम और आरोपी मनीष दूबे के बीच लेन-देन और इंटरनेट कॉलिंग करने की बात बताई थी। ऐसे में रमताराम को भी कॉन्ट्रेक्ट किलिंग का आरोपी माना जा रहा है। रमताराम को लेकर पुलिस ने कई जगह दबिश दी है लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लग पाई है और पुलिस लगातार उसकी जानकारी लेने में जुटी हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर