Explore

Search

February 6, 2026 11:14 am

मुख्यमंत्री के अवैध खनन विरोधी अभियान का चित्तौड़गढ़ में असर नहीं: जाड़ावत

चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा है कि राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा चलाए जा रहे अवैध खनन का चित्तौड़गढ़ में कोई असर नहीं है उल्टा बड़ी मात्रा में अवैध बजरी परिवहन माफियाओं द्वारा किया जा रहा है, सेमलपुरा में हुई अजयराज की हत्या, एवं कपासन में सूरज माली प्रकरण में भी बजरी माफियाओं का नाम आने के बाद भी बजरी व्यवसाय पर अंकुश नहीं लगाया गया है, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित अन्य भाजपा जनप्रतिनिधियों द्वारा इस व्यवसाय से जुड़े होने के कारण चित्तौड़गढ़ में यह अभियान मूर्तरूप नहीं ले पा रहा है अन्य क्षेत्रों में कार्यवाही हो रही है, अवैध बजरी पर कार्यवाही न होने से स्थानीय लोग प्रशासन की ढिलाई और मिलीभगत का आरोप लगाते हैं, जिसके कारण बजरी माफिया बेखौफ होकर खनन और परिवहन कर रहे हैं, जिससे सड़कें खराब हो रही हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है, अवैध खनन से सरकार को राजस्व का नुकसान होता है, वहीं निर्माण कार्यों के लिए बजरी महंगी हो रही है, जिससे आम आदमी प्रभावित हो रहा है,कोशिश करने के बाद भी प्रशासन अवैध बजरी खनन पर अंकुश लगाने में विफल रहा है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर