Explore

Search

September 21, 2026 3:42 pm

नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का फॉलोअप शिविर आयोजित, 115 मरीजों की हुई जांच

बेगूं। महावीर इंटरनेशनल केंद्र बेगूं के तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के अंतर्गत शुक्रवार को नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में फॉलोअप शिविर का आयोजन के किया गया। इस दौरान ऑपरेशन के पश्चात 115 मरीजों की जांच की गई और उन्हें आवश्यकता अनुसार नि:शुल्क के दवाइयां वितरण की गई। गोमा बाई नेत्रालय नीमच द्वारा शिविर में विवेक सिंह,धनराज गुजर नेत्र परीक्षक हंसराज मेघवाल ऋषभ शर्मा गोमबाई नेत्रालय नीमच टीम द्वारा मरीजो की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। चिकित्सकों ने ऑपरेशन उपरांत देखभाल संबंधित महत्वपूर्ण दिशा निर्देश कि मरीज को प्रदान किए गए। जिससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके। इस मौके पर मरीजों को नि:शुल्क चश्मे और दवाइयों का वितरण किया। इस अवसर मौजूद महावीर इंटरनेशनल केंद्र बेगूं अध्यक्ष दिनेश कुमार पितलिया कोषाध्यक्ष प्रेरक सुराणा अशोक पाटनी भेरू सिंह राठौड़ तो ऊंकार लाल धाकड़ लोकेश कुमार भटेवरा उपस्थित थे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर