Explore

Search

June 23, 2026 10:59 am

कब्रिस्तान में सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक के नाम सौंपा ज्ञापन

बेगूं। नगर में कब्रिस्तान इंतजामिया कमेटी की ओर से कब्रिस्तान में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर विधायक के नाम भाजपा अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष जनाब आबिद हुसैन अंसारी कोटा वाले को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कब्रिस्तान परिसर में बैठक व्यवस्था के लिए नई कुर्सियां उपलब्ध कराने तथा बाउंड्री के पास सीसी सड़क निर्माण की मांग रखी गई। इस अवसर पर आबिद हुसैन अंसारी ने कमेटी की मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही आगामी बजट में इन्हें पूरा करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान मदारी बाबा द्वारा जनाब आबिद हुसैन अंसारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मौके पर कब्रिस्तान इंतजामिया कमेटी बेगूं के सदर इम्तियाज साहब पठान, नायब सदर शमशाद साहब नीलगर, सेक्रेट्री शाहिद पठान सहित उस्मान गनी अंसारी, बाबू भाई नीलगर, महबूब मंसूरी, हसीबुल लोहार, गुलाम पठान, मोहसिन पठान, इरफान पठान, जुनैद मस्तान, फारुख पठान, ताहिर खान, आमिर शाह, इब्राहिम उस्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर