Explore

Search

March 4, 2026 10:12 am

आदर्श विद्यालय के बालकों ने निकाला पथ संचलन, नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत 

बेगूं। बेगूं में आदर्श विद्या मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पर बेगूँ नगर में घोष की धुन पर पथ संचलन निकाला गया। इस संचलन में नारी सशक्तिकरण की झलक भी दिखायी दी। संचलन में बालिकाओं द्वारा वीर वीरांगनाओं की वेशभूषा पहन कर चल रही थी। जो आकर्षण का केन्द्र रही। पथ संचलन का नगर के पुराने बसस्टैंड, चेची रोड, लालबाई फूलबाई चौक व केसरिया चौक मे पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। केसरिया चौक मे परशुराम मित्र मंडल द्वारा स्वागत किया गया। संचलन नगर के प्रमुख मार्ग व मौहल्लो से होकर निकला। जिसका सामाजिक एंव स्वयंसेवी संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत अभिनन्दन किया गया।


आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक विद्यालय बेगूं के सचिव दीपक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानन्द जयन्ती पर आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक विद्यालय बेगूँ द्वारा पंथ संचलन निकला जो कि प्रात: 11:30 बजे विद्यालय से प्रारंभ होकर हरिजन बस्ती, मिस्त्री मार्केट, पुराना बस स्टेण्ड, चेची रोड, खुर्रा बाजार,पुरानी सब्जी मण्डी, लाल बाई फुल बाई चौक, सदर बाजार, केसरिया चौक, लक्ष्मीनाथ मन्दिर गली, छीपो का मन्दिर, मोमिन मोहल्ला, आखरियो  का चौक, चाँद सितारा बिल्डिंग, दामाजी की हवेली, सिलोरियो की बावडी, गाँधी चौक, सेन समाज का मन्दिर, भट्टो का मौहल्ला होते हुये  विद्यालय में पहुँचा जहाँ इसका समापन हुआ। इस अवसर पर पुलिस उपअधीक्षक अंजली सिंह, बेगूँ थानाधिकारी कमलचंद मीणा,तहसीलदार गोपाल जीनगर, आदर्श विद्या मंदिर समिति अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, सचिव दीपक अग्रवाल सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकायें संचलन के साथ उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर