Explore

Search

May 1, 2026 1:08 pm

विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां तेज, समितियों का गठन

बेगूं। बेगूं खंड के अनोपपुरा मंडल में समस्त हिन्दू समाज द्वारा आगामी 18 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में रविवार को 11 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत भवन अनोपपुरा में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक अनोपपुरा मंडल अध्यक्ष घिसालाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें मंडल के समस्त हिन्दू समाज के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए समितियों का गठन किया गया। सम्मेलन के प्रचार-प्रसार हेतु मंडल के प्रत्येक घर पर पत्रक एवं पीले चावल देकर निमंत्रण देने का निर्णय लिया गया। वहीं कलश यात्रा में अधिक से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। सम्मेलन स्थल के रूप में अनोपपुरा खेल मैदान का चयन किया गया है। बैठक में वित्त संग्रह, भोजन व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, कलश यात्रा, मंच व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, स्वागत समिति एवं सम्मान समारोह समिति का गठन किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने सम्मेलन को दिव्य एवं भव्य रूप देने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर