Explore

Search

March 24, 2026 11:10 am

बेगूं में 45वां निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर आयोजित

बेगूं। रविवार को महावीर इंटरनेशनल केंद्र, बेगूं द्वारा स्व. प्रेमचंद जी एवं स्व. सुशील बाई जी की पुण्य स्मृति में बोहरा (पालीवाल) परिवार के सौजन्य से नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में 45वां निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में गोमाबाई नेत्रालय, नीमच के चिकित्सकों की टीम द्वारा गांव एवं नगर क्षेत्र के कुल 258 नेत्र रोगियों का नेत्र परीक्षण किया गया। साथ ही रोगियों की ब्लड प्रेशर एवं शुगर जांच भी की गई। जांच के दौरान 114 मोतियाबिंद रोगियों को गोमाबाई नेत्रालय, नीमच में निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया, जबकि अन्य नेत्र रोगियों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना अधिकारी श्री कमलचंद मीणा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. गौरुराम भुकल एवं पूर्व चेयरमैन  वर्द्धीचंद कोठारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल केंद्र की कार्यकारिणी के नवनियुक्त अध्यक्ष वीर दिनेश पीतलिया, सचिव वीर सुरेश सोडाणी, कोषाध्यक्ष प्रेरक सुराणा सहित संरक्षक मंडल के सदस्य वीर अशोक पाटनी, वीर जितेंद्र सुराणा, वीर राजेश नाहर, वीर विजय पोखरना, महेन्द्र सिंह राठौड़, कैलाश धाकड़, लोकेश भटेवरा, वीर सुमित लुहाड़िया, देबी लाल, तेजमल, मुकेश कुमार सहित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर