Explore

Search

February 6, 2026 11:07 am

महाराष्ट्र में शोक की लहर: बारामती विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन

बारामती। महाराष्ट्र की राजनीति से आज एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कद्दावर नेता अजित पवार (Ajit Pawar) की एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। यह हादसा बुधवार सुबह पुणे जिले के बारामती में हुआ, जब उनका निजी विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस दुखद खबर और हादसे में विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है।

विमानन विभाग की ‘अकरेंस रिपोर्ट’ के मुताबिक, VSR ऑपरेटर का लियरजेट 45 (Learjet 45) विमान (रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK), बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुआ था।

चश्मदीदों के अनुसार, विमान के गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और आसमान में काला धुआं छा गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि किसी को भी बचाना नामुमकिन साबित हुआ।

हादसे में जान गंवाने वाले अन्य लोग

​विमान में कुल 5 लोग सवार थे, जिनमें से कोई भी जीवित नहीं बचा। मृतकों की सूची इस प्रकार है:

  1. अजित पवार (उपमुख्यमंत्री, महाराष्ट्र)
  2. निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO)
  3. एक अटेंडेंट (सहायक)
  4. पायलट-इन-कमांड
  5. फर्स्ट ऑफिसर (को-पायलट)

अजित पवार, जिन्हें समर्थक प्यार से ‘दादा’ कहते थे, अपने गृह क्षेत्र बारामती में आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए प्रचार करने जा रहे थे। बुधवार को उनकी चार चुनावी जनसभाएं प्रस्तावित थीं। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और बारामती की जिस धरती को उन्होंने संवारा, वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। इस खबर के फैलते ही पूरे महाराष्ट्र में सन्नाटा पसर गया है। मंत्रालय से लेकर बारामती तक समर्थक और परिजन गहरे सदमे में हैं। मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। DGCA ने हादसे के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर