चित्तौड़गढ़। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, कम्युनिटी पुलिसिंग राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ श्री मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में युवा दिवस के अवसर पर जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया। जिला स्तरीय नोडल अधिकारी डीएसपी यातायात शिवप्रकाश हरगन के निर्देशन में सहायक नोडल अधिकारी सुनीता गुर्जर पुलिस निरीक्षक, प्रभारी मानव तस्करी विरोधी यूनिट मय जाप्ता एएसआई नटवर लाल, हैड कानि. पुखराज सिंह, महिला कानि. सुशीला कंवर, कानि. निर्मल वैष्णव व यातायात पुलिस एवं अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा विद्यालयों का भ्रमण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यातायात एवं सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण, आपदा प्रबंधन, राजकॉप सिटीजन ऐप तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस के कार्यों, दायित्वों एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर संवाद कर विद्यार्थियों की समस्याओं एवं सुझावों का मूल्यांकन भी किया गया। इस अभियान के तहत जिले के लगभग 120 विद्यालयों में करीब 3500 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने हेतु निबंध, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 535 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सोमवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चित्तौड़गढ़ शहर में आयोजित समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में राबाउमावि चंदेरिया की 11 वीं कक्षा की छात्रा राजनंदिनी कंवर सौलंकी प्रथम, राउमावि सेंती की 11 वीं कक्षा की छात्रा राधिका सोनी द्वितीय व राबाउमावि शहर चित्तौड़गढ़ की छात्रा राधिका प्रजापत तृतीय रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गिलुंड के कक्षा 11वीं के छात्र शिवप्रकाश मीणा प्रथम, राउमावि सेंती की कक्षा 9 की छात्रा जयश्री सोनी द्वितीय व राबाउमावि शहर चित्तौड़गढ़ की 11वीं कक्षा की छात्रा साक्षी कुमावत तृतीय रही। इसी प्रकार क्विज प्रतियोगिता में राउमावि घटियावली के 11वीं कक्षा की छात्रा ललिता कुमावत प्रथम, पीएम श्री महात्मा गांधी राउमावि स्टेशन चित्तौड़गढ़ की कक्षा 9 की छात्रा कृतिका सेन द्वितीय व राउमावि सेंती की कक्षा 9 के छात्र किशन गुर्जर तृतीय रहे। कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंभूलाल सोमानी, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। पुलिस विभाग द्वारा आयोजित यह अभियान विद्यार्थियों में सुरक्षा, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।
प्रशासन
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल खराबे का जाड़ावत ने लिया जायजा
February 3, 2026
11:23 am
ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की शीघ्र गिरदावरी कराये सरकार – आक्या
February 2, 2026
4:17 pm
चित्तौड़गढ़ में कुदरत का कहर: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने बदला मौसम का मिजाज
February 2, 2026
8:30 am
चित्तौड़गढ़ पुलिस का जागरूकता अभियान, 3500 विद्यार्थियों को किया गया लाभान्वित