Explore

Search

February 6, 2026 6:02 am

मेवाड़ मालवा जाट समाज वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न

चित्तौड़गढ़। बिलोदा में आयोजित तीन दिवसीय 6ठी मेवाड़ मालवा जाट समाज वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक मैचों के साथ बुधवार 4 फरवरी को समापन हुआ। फाईनल मैच जालमपुरा व फलासिया के बीच खेला गया जिसमें जालमपुरा विजेता व फलासिया उपविजेता रही। किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्वरूप जाट ने बताया कि बुधवार को मेवाड़ मालवा जाट समाज अध्यक्ष अशोक जाट के मुख्य आतिथ में प्रतियोगिता का समापन हुआ। अध्यक्षता जाट समाज चित्तौड़गढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश जाट ने की। जालमपुरा सरपंच प्रतिनिधि चरणसिंह जाट, सचिव रामलाल जाट, जीएसएस अध्यक्ष लालसिंह राठी, पूर्व अध्यक्ष उंकारलाल जाट, पं.स. सदस्य अविनाश जाट, वॉलीबाल संघ सचिव लालसिंह उूडी, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष धर्मसिंह जाट, भूमि विकास बैंक सदस्य मोहनसिंह जाट, रामप्रसाद जाट, वार्ड पंच शंकरलाल जाट, भगतसिंह जाट बतौर अतिथि मौजूद रहे। रामस्वरूप जाट ने बताया कि अंत में अतिथियों द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी, ममेंटो देकर सम्मानित किया। प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया वहीं समापन पर सबसे कम उम्र के खिलाड़ी खुश जाट किशनपुरा को उसके बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंत में सभी अतिथियों द्वारा ध्वज प्रदान कर अगले वर्ष बाड़ी किशनपुरा में 7वीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता किये जाने की घोषणा की गई।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर